Ajit Agarkar छोड़ेंगे चीफ सेलेक्टर की कुर्सी, नए चेहरे की तलाश में BCCI; जानें बड़ी उपलब्धियां

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का तीन साल का शानदार सफर अब थमने जा रहा है।

10
Ajit Agarkar छोड़ेंगे चीफ सेलेक्टर की कुर्सी, नए चेहरे की तलाश में BCCI; जानें बड़ी उपलब्धियां
Ajit Agarkar छोड़ेंगे चीफ सेलेक्टर की कुर्सी, नए चेहरे की तलाश में BCCI; जानें बड़ी उपलब्धियां

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का तीन साल का शानदार सफर अब थमने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगरकर ने बीसीसीआई को साफ कर दिया है कि 4 अक्टूबर को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद वे इस पद पर अपनी सेवाएं आगे जारी नहीं रखेंगे। उनके इस फैसले के बाद बीसीसीआई ने नए मुख्य चयनकर्ता की खोज के लिए तलाश शुरू कर दी है। (Ajit Agarkar)

जानकारी के लिए बता दे कि जुलाई 2023 में चयन समिति की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर का कार्यकाल भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे स्वर्णिम दौर में शामिल रहेगा। उनके नेतृत्व में चुनी गई टीम इंडिया ने वैश्विक मंच पर अपना जलवा बिखेरते हुए कई बड़े ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया और लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे को पूरी तरह खत्म कर दिया। (Ajit Agarkar)

अगरकर के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां (Ajit Agarkar)
साल 2023 में भारत ने हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और एशिया कप का खिताब।

साल 2024 में टी20 विश्व कप जीतकर 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म किया।

साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप के बाद, 2026 में लगातार दूसरा टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। (Ajit Agarkar)

यह भी पढ़ें: Golf Tournament: कौन बने डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन के चैंपियन? उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

कप्तानी बदलाव से लेकर टीम ट्रांजिशन तक
अपनी इस जिम्मेदारी के दौरान अजीत अगरकर ने केवल ट्रॉफियां ही नहीं बटोरीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने के लिए कई कड़े और साहसी फैसले भी लिए। उन्होंने कप्तानी में बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और फिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टी20 की कमान सौंपी, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) को वनडे टीम का कप्तान बनाया। इसके अलावा, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गजों के टेस्ट संन्यास के बाद टीम के ट्रांजिशन पीरियड को बेहद शानदार तरीके से संभाला। (Ajit Agarkar)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.