Zero Shadow Day परछाईं भी साथ छोड़ जाएगी, जानिये ऐसा क्या है इस दिन महत्व?

सूर्य के कर्क, विषुवत और मकर रेखाओं के ठीक ऊपर चमकने के कारण मध्याह्न के समय सूर्य सिर के ठीक ऊपर होता है। इसीलिए, उन अलग-अलग तिथियों पर वहां किसी सीधी खड़ी वस्तु की छाया की लंबाई शून्य हो जाती है।

267

भारत में शुक्रवार जीरो शैडो डे है। इस दिन देश में किसी भी वस्तु का प्रतिबिम्ब नहीं दिखाई देगा। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने इस संदर्भ में जानकारी दी है।

क्यों गायब हो जाता है प्रतिबिम्ब?
डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि, यह वह दिन है जब ऊर्ध्वाधर वस्तुओं की छाया गायब (Zero Shadow) हो जाती है। बेंगलुरु (Bengaluru) में यह एक वर्ष में दो बार होता है, एक उत्तरायण (Uttarayan) के दौरान और दूसरा दक्षिणायन (Dakshinayan) के दौरान। 18 अगस्त को भारत में किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखेगी, क्योंकि उस दिन जीरो शैडो डे (Zero Shadow Day) है। लोग सोचते हैं कि हर दिन दोपहर में सूर्य ठीक सिर के ऊपर आ जाता है और हमारी छाया की लंबाई शून्य हो जाती है। पर, यह सच नहीं है। ऐसा साल में केवल दो दिन होता है, वह भी तब जब आप कर्क और मकर रेखा के बीच में कहीं रहते हों। हमारी छाया की लंबाई क्षितिज से सूर्य (Sun) की ऊंचाई पर निर्भर करती है। दिन के आरंभ में यह लंबी होती है और जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, छाया छोटी होती जाती है। मध्याह्न के समय तो हमारी परछाई सबसे छोटी हो जाती है। लेकिन, हर रोज छाया की लंबाई मध्याह्न के समय शून्य नहीं होती।

शून्य हो जाती है छाया
डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि पृथ्वी (Earth) की धुरी जिस पर वह घूमती है उसकी कक्षा (जिसमें वह सूर्य का चक्कर लगाती है) से 23.4 अंश पर झुकी रहती है। इसी कारण ऋतु परिवर्तन, सूर्य का उत्तरायण और दक्षिणायण, दिन की लंबाई का घटना-बढ़ना इत्यादि होता है। यही वजह है कि सूर्य खगोलीय विषुवत रेखा से 23.4 अंश उत्तर और इतना ही आकाश में दक्षिण की ओर जाता है। खगोलीय विषुवत से सूर्य के विस्थापन को क्रांति कोण या डेकलिनेशन कहा जाता है। वर्ष में अलग-अलग समय पर सूर्य की स्थिति बदलती रहती है और वह शून्य से 23.4 अंश उत्तर और इतना ही दक्षिण की ओर जाता है। इस कारण सूर्य के कर्क, विषुवत और मकर रेखाओं के ठीक ऊपर चमकने के कारण मध्याह्न के समय सूर्य सिर के ठीक ऊपर होता है। इसीलिए, उन अलग-अलग तिथियों पर वहां किसी सीधी खड़ी वस्तु की छाया की लंबाई शून्य हो जाती है।

कैसे पड़ता है प्रभाव?
मौसम विज्ञानी पांडेय ने बताया कि वर्ष में केवल दो दिवस 21 मार्च (वसंत विषुव) और 23 सितंबर (शरद विषुव) ऐसे होते हैं जब दिन और रात्रि की लंबाई समान होती है। ग्रीष्म अयनांत (21 जून) को सूर्य कर्क रेखा (23.4 अंश उत्तर) के ठीक ऊपर चमकता है और क्रमशः दक्षिण की ओर बढ़ते हुए 22 दिसंबर (शीत अयनांत) को मकर रेखा ऊपर आ जाता है। 21 मार्च को कर्क रेखा पर दिन का प्रकाश 13.35 घंटे और रात्रि में अंधकार 10.25 घंटे रहता है। 22 दिसंबर को मकर रेखा पर भी यही घटनाक्रम होता है। इसी कारण उत्तरी गोलार्ध में 21 मार्च से दिन के प्रकाश का समय 12 घंटे से क्रमशः बढ़ते जाता है। यही ऋतु परिवर्तन का कारण है।

पृथ्वी की कर्क और मकर रेखाओं के बीच के क्षेत्र में 21 मार्च से 21 जून के बीच एक दिन ऐसा आता है जब किसी स्थान पर किसी वस्तु की छाया की लंबाई शून्य हो जाती है। उस दिन किसी सीधी खड़ी बेलनाकार वस्तु की छाया उसके नीचे छिप जाती है। 21 जून और 23 सितंबर के बीच एक बार फिर ऐसा होता है। दोपहर के समय इन दो दिनों को छोड़कर छाया की लंबाई कुछ न कुछ रहती है। छाया की लंबाई शून्य होने की तिथि इस बात से तय होती है कि उस स्थान का अक्षांश कितना है। विषुवत रेखा का अक्षांश शून्य होता है। इसी से अक्षांश की माप की जाती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.