उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, जानिये राष्ट्रीय राजधानी का क्या है हाल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा से तमाम सड़कें तालाब बन चुकी हैं। यमुना नगर हथिनी बैराज कुंड से एक लाख 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

148
New Delhi, July 08 (ANI): Vehicles wade through the waterlogged road during heavy rainfall, in New Delhi on Saturday. (ANI Photo/Ishant)

राष्टीय राजधानी दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज (पुराना यमुना पुल ) पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 को पार गया। सोमवार रात 11 बजे यहां जलस्तर 206.04 मीटर पर पहुंच गया। इस वजह से 11 जुलाई की सुबह छह बजे से इस ब्रिज पर रेल यातायात बंद कर दिया गया है। रेल यातायात निलंबत करने की घोषणा उत्तर रेलवे ने की है।

बाढ़ का खतरा
राष्ट्रीय राजधानी में उफनाती यमुना नदी का रौद्र रूप देखकर तटीय क्षेत्रों बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। तटीय क्षेत्र में रहने वाले परिवारों ने पलायन शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि फिलहाल दिल्ली को बरसात से राहत नहीं मिलने वाली।

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

कई सड़कों पर भरा पानी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा से तमाम सड़कें तालाब बन चुकी हैं। यमुना नगर हथिनी बैराज कुंड से एक लाख 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उसके यहां पहुंचने पर यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ जाएगा। सिंचाई विभाग ने दिल्ली प्रशासन को आगाह करते हुए बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.