सोननगर में पहाड़ी से चट्टान खिसकी, मध्य प्रदेश के चार तीर्थयात्री मलबे में दबे

उत्तराखंड में गंगनानी और सोमवार नगर के बीच जगह-जगह हुए भूस्खलन से गंगोत्री हाइवे बंद हो गया है। मलबा में दबे तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए राहत और बचाव टीम पहुंच चुकी है।

103

उत्तराखंड में गंगोत्री हाइवे पर सोननगर में 10 जुलाई की रात बरसात के दौरान अचानक पहाड़ी से चट्टान खिसकने से चार तीर्थयात्री दब गए। चारों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। गंगनानी और सोमवार नगर के बीच जगह-जगह हुए भूस्खलन से गंगोत्री हाइवे बंद हो गया है। तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए राहत और बचाव टीम पहुंच चुकी है।

लगातार हो रही है बारिश
आपदा परिचालन के केंद्र ने कहा है कि उत्तरकाशी में लगातार हो रही तेज वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाडी से आगे कैप्टन ब्रिज, हेल्गूगाड, सुनगर, गगनानी, सुक्खी नाला और हर्षिल के पास बाधित है। भडवाडी से गगनानी के मध्य लगभग 15 किलोमीटर तक हाइवे दोनों तरफ से बाधित है।

उत्तर भारत में बारिश क कहर जारी, जानिये राष्ट्रीय राजधानी का क्या है हाल

झरने ने धारण किया विकराल रूप
गगनानी में प्राकृतिक झरने ने विकराल रूप ले लिया है। साथ ही मलबा हाइवे पर आ गया है। यहां मध्य प्रदेश के यात्रियो का वाहन फंसा है। इसमें वाहन चालक और एक महिला यात्री है। सीमा सड़क संगठन की टीम यहां पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.