विश्व पेपर बैग दिवस 2023: क्यों मनाया जाता है यह दिन? जानें इतिहास और महत्व

हर वर्ष 12 जुलाई को पूरी दुनिया में पेपर बैग मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देना है।

192

दुनिया भर में प्लास्टिक (Plastic) के बजाय पेपर बैग (Paper Bag) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल आज ही के दिन 12 जुलाई को विश्व पेपर बैग दिवस (World Paper Bag Day) मनाया जाता है। दरअसल, पेपर बैग के इस्तेमाल से हम न सिर्फ अपने पर्यावरण (Environment) को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं, बल्कि इसे बड़ी आसानी से दोबारा इस्तेमाल और रिसाइकिल (Recycle) भी कर सकते हैं। यदि हर व्यक्ति प्लास्टिक की जगह पेपर बैग का उपयोग करना शुरू कर दे तो पर्यावरण की सबसे बड़ी समस्या को बहुत आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसका महत्व क्या है।

पेपर बैग दिवस का इतिहास
वर्ष 1852 में पहली बार अमेरिका के फ्रांसिस वोले नाम के वैज्ञानिक ने पहली बार पेपर बैग बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। इसके बाद वर्ष 1871 में एक खास तरह के पेपर बैग, जिसका बॉटम चपटा होता था, इसे बनाने वाली मशीन का आविष्‍कार मार्गरेट ई नाइट ने किया।

सामान ले जाने के लिए यह पेपर बैक बहुत मददगार साबित हुआ और किराने का सामान ले जाने के लिए यह बहुत लोकप्रिय हो गया। इस तरह इसका प्रयोग बड़ी मात्रा में होने लगा। बाद में इस पेपर बैग के डिजाइन में और भी सुधार किया गया। इसी प्रगति में वर्ष 1883 में चार्ल्स स्टिलवेल और 1912 में वाल्टर डबनेर ने बेहतरीन डिजाइन वाले पेपर बैग का निर्माण किया।

1999 में, सैन फ्रांसिस्को किराने की दुकानों और फार्मेसियों में प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया, जिससे यह प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया।

पेपर बैग दिवस का क्या महत्व है?
पेपर बैग दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह था कि इस दिन की मदद से लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा सके। दरअसल प्लास्टिक के ज्यादा इस्तेमाल से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है और इससे प्रदूषण भी काफी बढ़ रहा है। प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियाँ जन्म ले रही हैं। इस तरह पेपर बैग का इस्तेमाल करके आप ऐसी कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं।

क्‍या है इस साल की थीम
हर साल की तरह इस साल भी पेपर बैग डे की थीम रखी गई है। इस बार की थीम है कि अगर आप शानदार हैं तो प्‍लास्टिक की बजाय पेपर बैग का इस्‍तेमाल करें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.