Mumbai Crime: मुंबई में शॉपिंग मॉल के टॉयलेट में महिला से छेड़छाड़, जान से मारने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के एक शॉपिंग मॉल के टॉयलेट में 35 साल की एक महिला को कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की गई।

78

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) के टॉयलेट (Toilet) में 35 साल की एक महिला (Woman) की जान लेने की कोशिश की गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने ट्वीट कर बताया है कि पुलिस (Police) ने इस संबंध में जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला एक वकील है। उनका कार्यालय दक्षिण मुंबई में लोकमान्य तिलक मार्ग पर अशोक शॉपिंग सेंटर के पास है। सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला शॉपिंग सेंटर के कॉमन टॉयलेट में गई। टॉयलेट में 21 साल का एक युवक मौजूद था। महिला ने उस आदमी को वहां से चले जाने को कहा। आरोपी ने बाहर जाने का नाटक किया, लेकिन जब महिला टॉयलेट गई तो वह वापस अंदर आ गया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: गृहमंत्री शाह मथुरा, सीएम योगी का आज राजस्थान दौरा, जानिये पूरा कार्यक्रम

महिला पर हमला
जब महिला टॉयलेट से बाहर आई तो उसने आरोपी को बाहर खड़ा देखा। आरोपी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की, फिर उसकी जान लेने की भी कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के चिल्लाने के बाद उसने महिला के पेट में लात मारी।

पुलिस हिरासत में आरोपी
इसकी सूचना आजाद मैदान पुलिस को दी गई। मालूम हो कि आरोपी का नाम रामशंकर गौतम उर्फ संदीप पांडे है। वह पास के एक कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश, छेड़छाड़, हत्या की साजिश जैसी कुछ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.