आत्महत्या या दुर्घटना? रेल लाइन पर कटा मिला परिवार

विरार में रहनेवाले पोपट जंगम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी नंदा जंगम, पुत्री प्रमिला जंगम, पुत्र सोमनाथ जंगम की नालासापोरा में मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है। जबकि उनकी नातिन समीक्षा जंगम अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है।

135

नालासोपारा में एक बेहद दु:खद दुर्घटना हुई है। इसमें मां, बेटी और बेटे की जान चली गई है जबकि नातिन अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती है। रेलवे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि घूमने निकला परिवार आखिर पटरी पर क्यों गया? जिससे ये साफ हो पाएगा कि ये आत्महत्या है या दुर्घटना है।

विरार में रहनेवाले पोपट जंगम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी नंदा जंगम, पुत्री प्रमिला जंगम, पुत्र सोमनाथ जंगम की नालासापोरा में मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है। जबकि उनकी नातिन समीक्षा जंगम अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को तीन लोगों के शव और घायल अवस्था में दस वर्षीय बच्ची सबेरे छह बजकर चालीस मिनट पर मिली। ये सभी विरार के अपने घर से सुबह की सैर के लिए निकले थे। उन्होंने पोपट जंगम को भी चलने के लिए कहा था लेकिन वे नहीं गए।

ये भी पढ़ें – 420904407 = 36, टेस्ट है या 20-20?

इस परिवार के मुखिया पोपट जंगम बेस्ट बस सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। पत्नी का मसाला कूटने का व्यवसाय था जबकि बेटा निजी कंपनी में नौकरी करता था। यह परिवार रेल की पटरी पर क्यों गया इसको लेकर सबसे बड़ा प्रश्न है।

पुलिस ने इस मामले में दुर्घटना का मामला पंजीकृत किया है। यह दुर्घटना मालगाड़ी से हुई है। पुलिस को अब मालगाड़ी के इंजन चालक और गार्ड के रिपोर्ट का इंतजार है। वैसे इस मामले में और अधिक जानकारी दस वर्षीय समीक्षा के होश में आने के बाद मिल पाएगी। जिससे पटरी पर जाने का कारण भी पता चलेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.