जो बाइडन का महाराष्ट्र कनेक्शन!

108

विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडन का भारत से कनेक्शन सामने आया है। उनके कुछ  पुराने सगे-संबंधी महाराष्ट्र के नागपुर में रहते हैं। उनके ये रिश्तेदार 1873 से यहां रहते हैं। जो बाइडन ने इनके बारे कुछ मौकों पर जिक्र भी किया था।

भारत में आने पर किया था दावा
बाइडन जब उपराष्ट्रपति थे तो भारत आए थे। वे 2013 में मुंबई भी आए थे। उस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि उनके कुछ पुराने रिश्तेदार भारत के आर्थिक राजधानी में रहते हैं। इसके बाद 2015 में भी उन्होंने वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में इस बात को दोहराया था। उन्होंने इस बारे में जानकारी दी थी कि 1972 में सीनेटर बनने के बाद भारत में रह रहे एक रिश्तेदार का पत्र उन्हें मिला था। उनका ये रिश्तेदार अंग्रेजों के जमाने में ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे। वे कंपनी में कैप्टन थे। उन्होंने एक भारतीय महिला से शादी की थी और भरत में ही बस गए थे। बाइडन ने मुंबई में भी अपने परिवार के पांच सदस्यों को रहने का दावा किया था।

ये भी पढ़ेंः अब किरीट पर बरपेगा कोप!

नागपुर में रहते हैं पुराने रिश्तेदार
दरअस्ल नागपुर के लेस्ली बाइडन ने जे बाइडन को यह पत्र लिखा था। उनके पड़पोते नागपुर में रहते हैं। लेस्ली की पड़पोती सोनिया बाइडन फ्रांसिस नागपुर में मनोचिकित्सक हैं। उन्होंने बाइडन की जीत पर कहा कि वे इससे बहुत खुश हैं। सोनिया ने कहा कि लेस्ली बाइडन नागपुर में रहते थे और वो भारत लॉज एंड होस्टल तथा भारत कैफे के मैनेजर थे।

लेस्ली बाइडन का 1983 में निधन
लेस्ली बाइडन का निधन 1983 में हो गया।सोनिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अप्रैल 1983 में इलेस्ट्रेट वीकली ऑफ इंडिया पत्रिका पढ़कर लेस्ली को तत्कालीन सीनेटर जो बाइडन के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद उन्होंने जो बाइडन को पत्र लिखा, जिसका जवाब जो बाइडन ने 30 मई 1981 को दिया। उन्होंने पत्र मिलने पर खुशी का इजहार किया और बाइडन परिवार के वंशजों के बारे में पछताछ की। सोनिया ने वो पत्र भी दिखाया, जो बाइडन ने  लेस्ली को लिखा था।

सोनिया के बड़े भाई मर्चेंट नेवी में करते थे काम
सोनिया के बड़े भाई और मर्चट नेवी के पूर्व कर्मी इयान बाइडन( 44) भी नागपुर में रहते हैं। उन्होंने कहा कि लेस्ली और जो बाइडन ने पूर्वज जॉर्ज बाइडन और उनकी पत्नी एनी बीमाउंट के बारे में एक दूसरे से बात की। बाइडन परिवार ने उन पत्रों को दिखाते हुए दावा किया कि ये पत्राचार व्यवहार लेस्ली और जो बाइडन के बीच हुए थे। क्या वे जनवरी में जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने अमेरिका जाएंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि वे बाइडन को इसके लिए बधाई देते हैं।

कई देशों में रहते हैं बाइडन परिवार के सदस्य
सोनिया ने बताया कि नागपुर, मुंबई, न्यूजीलैंड और अमेरिका में रहने वाले बाइडन परिवार के लोग जनवरी 2018 में लेस्ली के पड़पोते लेस्ली डेविड बाइडन की शादी में इकट्ठा हुए थे। सोनिया ने बताया कि बाइडन परिवार के लोग नागपुर, मुंबई, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रहते हैं। नागपुर में लेस्ली की बहू एंजेलिना बाइडन भी रहती है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.