और भस्म हो गए पाकिस्तानी…

जम्मू-कश्मीर के कमलकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का पाकिस्तान ने एक बार फिर उल्लंघन किया। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।

100

देश जब धनतेरस का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहा था। उस समय भारतीय सुरक्षाबलों के रणबांकुरे पाकिस्तान सीमा पर अपने प्राणों की चिंता न करते हुए दुश्मन की हिमाकत का जवाब दे रहे थे। इन जवानों की बहादुरी के चलते पाकिस्तानी सेना के 7 से ज्यादा सैनिक ढेर हो गए हैं। जबकि 10-12 सैनिक घायल हैं। पाकिस्तान की तरफ से अचानक की गई कार्रवाई में बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर और दो सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए।

जम्मू-कश्मीर के कमलकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का पाकिस्तान ने एक बार फिर उल्लंघन किया। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया है। केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के लिए मदद की जा रही थी।

केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज हमारे सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया।
कर्नल राजेश कालिया, रक्षा प्रवक्ता, श्रीनगर

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.