Ujjain: 12 वर्ष की बालिका से रेप, मां के साथ भी दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सीसीटीवी फुटेज में बालिका के साथ एक ऑटो चालक दिखा है। इसी संदेह पर पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।

178

दो दिन पहले उज्जैन के मुरलीपुरा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित बालिका के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपित को गिरफ्तार किया है। बालिका की भाषा से पुलिस को पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसका परिवार भी उसके साथ उज्जैन आया था।

बालिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन पूछताछ में उसने यह भी बताया है कि उसकी मां से भी दुष्कर्म हुआ है। बालिका की हालत में सुधार तो आया है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दो महिला पुलिस कर्मी उसकी सुरक्षा और देखरेख के लिए भेजी गई थी जिनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें वापस बुलाकर दो अन्य महिला पुलिसकर्मी को इंदौर भेजा गया है।

सीसीटीवी फुटेज में बालिका के साथ दिखा ऑटो चालक
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में बालिका के साथ एक ऑटो चालक दिखा है। इसी संदेह पर पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बालिका उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है और भोजपुरी में बात कर रही है। उसकी भाषा को समझने के लिए एक भोजपुरी एक्सपर्ट महिला और पुलिस अधिकारी उसके साथ मौजूद हैं। पुलिस उसकी मां और परिवार की तलाश कर रही है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि बालिका की मां से भी दुष्कर्म की वारदात हुई है।

JDU में फूट? पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने दिया पार्टी से इस्तीफा, इस बात की चर्चा

इस बात का शक
मां से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बालिका से दुष्कर्म किया होगा। उसे इंदौर रोड़ बायपास से किसी सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया और हालत खराब होने पर बालिका को ऑटो में बैठाकर मुरलीपुरा की तरफ छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारियां एकत्रित की हैं।

अपराधियों को जल्द ही पकड़े जाने का पुलिस का दावा
हालांकि पुलिस ने अभी पूर्णत: खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द ही इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। एडिशनल एसपी जीपी पाराशर ने बताया बालिका भोजपुरी में बात कर रही है, इसलिए एक भोजपुरी एक्सपर्ट को उसके साथ रखा गया है। वो ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.