इसलिए किसान आंदोलन से जुड़े 250 ट्विटर अकाउंट ब्लॉक!

ट्विटर को 250 से अधिक ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का नोटिस जारी किया गया था। भारत सरकार के आइटी मिनिस्ट्री के अनुसार 250 ट्विटर अकाउंड को सस्पेंड किया गया है।

80

भारत सरकार द्वारा ट्विटर को कानूनी नोटिस दिए जाने के बाद किसान एकता मोर्चा और कारवां से जुड़े 250 से अधिक ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। ब्लॉक किए गए ट्विट अकाउंट में किसान एकता मोर्चा, द कारवां इंडिया, माणिक गोयल, ट्रैक्टर ट्विटर आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः 1 फरवरी से बदल गए आपसे जुड़े कई नियम… जानना जरुरी है!

इसलिए किए गए ब्लॉक
सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि ट्विटर को 250 से अधिक खातों या ट्विट्स को ब्लॉक करने का नोटिस जारी किया गया था। भारत सरकार के आइटी मिनिस्ट्री के अनुसार 250 ट्विटर अकाउंड को सस्पेंड किया गया है। इन अकाउंट्स के माध्यम से फेक और भड़काऊ ट्विट्स किए जा रहे थे।जानकारी प्राप्त हुई है कि ट्विटर को कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों, कार्यकर्ताओं और मीडिया समूहों से संबंधित कई ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का नोटिस मिला था।

ट्विटर की सफाई
ट्विटर की ओर से कहा गया है कि अगर कोई अधिकृत संस्था अनुरोध करती है तो कुछ कंटेंट का एक्सेस रोकना जरुरी हो जाता है। कंटेंट पर रोक लगाने का अनुरोध आने पर हम प्रभावित खाताधारको को जानकारी उपलब्ध कराया जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.