Human Trafficking: फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा, सिर्फ 276 यात्री ही क्यों लौटे भारत? यहां जानें क्या है वजह

फ्रांस में फंसा विमान मंगलवार सुबह मुंबई उतरा। मिली जानकारी के अनुसार, उस विमान में सवार यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

188

पिछले चार दिनों से फ्रांस में फंसा (France) विमान मंगलवार (26 दिसंबर) को सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर उतरा। इस विमान (Aircraft) में 300 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें से अधिकतर भारतीय मूल (Indian Origin) के हैं। फ्रांस सरकार (French Government) को सूचना मिली कि इस विमान से मानव तस्करी (Human Trafficking) हो रही है, जिसके बाद विमान को फ्रांस ने रोक दिया। भारतीय यात्रियों (Indian Passengers) को ले जा रहा विमान पिछले तीन दिनों से फ्रांस में फंसा हुआ था। फ्रांस सरकार ने कहा था कि इस विमान के जरिए मानव तस्करी हो रही थी।

फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, जब विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी तो उसमें 276 यात्री सवार थे। वहीं, दो नाबालिग बच्चों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन करने की इच्छा व्यक्त की, इसलिए वे फ्रांस में ही रहेंगे। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, विमान रोके जाने के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया और अदालत में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। जब विमान वैट्री हवाई अड्डे पर उतरा तो उसमें सवार 303 भारतीय यात्रियों में से 11 नाबालिग थे।

यह भी पढ़ें- Special date 26th December: वीर बाल दिवस याद दिलाता है बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की

276 भारतीय मुंबई लौटे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस में फंसे इस विमान में 303 भारतीय सवार थे। इनमें से 276 भारतीय मुंबई लौट आए हैं। दो नाबालिग यात्रियों सहित 25 यात्री फ्रांस में रह रहे हैं। उन्होंने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया।

विमान में मानव तस्करी
23 दिसंबर को भारतीय नागरिक दुबई से निकारागुआ के लिए रवाना हुए। हालांकि, तकनीकी मरम्मत के लिए विमान को फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे पर उतारा गया। इस बीच फ्रांस की जांच एजेंसियों को शक हुआ कि विमान का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा है। इसके बाद फ्रांसीसी सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी। एयरपोर्ट के रिसेप्शन हॉल से सभी यात्रियों को रोक दिया गया।

चार जजों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से पूछताछ की
इस बीच, फ्रांसीसी अदालत के आदेश के बाद विमान को भारत के लिए उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई। चारों जजों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से पूछताछ के बाद विमान को छोड़ने का आदेश दिया। विमान ने सोमवार सुबह फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 276 यात्रियों के साथ मुंबई में लैंड हुई।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.