New Delhi: घने कोहरे की चपेट में राष्ट्रीय राजधानी, ठंड का सितम जारी

भारतीय मौसम विभाग (imd) के मुताबिक आज (गुरुवार) दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5°C और अधिकतम 18°C रहेगा।

175

New Delhi: घने कोहरे (dense fog) के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें (trains) देरी से चल रही हैं। कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण आईजीआई हवाई अड्डे (IGI Airport) पर उड़ान संचालन में देरी हुई। यात्री अपनी निर्धारित उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूनतम तापमान 5°C
देश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण उड़ानें देरी से चल रही हैं और कुछ उड़ानें रद्द की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी घने कोहरे की चपेट में है और शहर में शीतलहर (cold wave) जारी है। भारतीय मौसम विभाग (imd) के मुताबिक आज (गुरुवार) दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5°C और अधिकतम 18°C रहेगा।

ऊटी में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु के नीलगिरी में सैंडीनल्ला जलाशय क्षेत्र में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हिल स्टेशन ऊटी में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें – Manipur violence: मणिपुर पुलिस पर उग्रवादियों ने किया हमला, इतने जवान हुए हुतात्मा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.