महाराष्ट्र में बढ़ रही है लव जिहाद विरोधी कानून बनाने की मांग! जानिये, सरकार का क्या है स्टैंड

महाराष्ट्र में बढ़ते जल जिहाद की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों के साथ ही भाजपा में भी इसे रोकने के लिए कानून बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

105

पिछले काफी दिनों से धर्मांतरण, लव जिहाद, एकतरफा प्रेम और महिला अत्याचार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में 4 जून को पुणे में नितेश राणे की उपस्थिति में एक विशाल मोर्चा निकाला गया।

मानसून सत्र में लाया जाएगा एंटी लव जिहाद काूनन
पुणे में, हिंदू समुदाय ने घोरपडी में बीटी कवाडे रोड से एक विशाल मोर्चा निकाला और शिंदे-फडणवीस सरकार से लव जिहाद विरोधी कानून बनाने की मांग की। इस मोर्चा का नेतृत्व भाजपा विधायक नितेश राणे ने किया। इस दौरान नितेश राणे ने जानकारी दी कि प्रदेश के मानसून सत्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लाया जाएगा।

महिलाओं के धर्मांतरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
एंटी-लव जिहाद कानून बनाने की मांग को लेकर आयोजित इस मोर्चे में शामिल हजारों लोग “जागो हिंदू जागो, हर नारी की यही पुकार, साक्षी के हत्यारों का करो संहार” जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। चिलचिलाती धूप में निकाले गए इस मोर्चे में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने यौन हिंसा और हिंदू महिलाओं और लड़कियों के धर्मांतरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

जौनपुरः इस गैंस्टर का होटल सील, पत्नी की जमीन भी नहीं बची

भगवा झंडा के साथ निकाला मोर्चा
मोर्चे में भारत माता की जय, जय श्री राम, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, जय भवानी जय शिवाजी आदि नारे भी लगाए गए। मोर्चे में शामिल लोगों ने अपने गले में केसरिया दुपट्टा लिए थी, जबकि पुरुषों ने भगवा टोपी पहन रखा था।  हाथों में भगवा ध्वज लिए हजारों लोगों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की जोरदार मांग की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.