संदिग्ध कॉल ने उड़ाई मुंबई पुलिस की नींद, जांच शुरू

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक संदिग्ध कॉल ने पुलिस की नीद उड़ा दी है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

119

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में 26/11 हमले संबंधी आए संदिग्ध फोन कॉल की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। यह फोन कॉल 21 मई की देर रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया था। मुंबई पुलिस गोपनीयता बरतते हुए फोन कॉल को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार 21 मई देर रात एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि वह राजस्थान से बोल रहा है। उस व्यक्ति ने बताया कि उसे बार-बार कोई अनजान व्यक्ति फोन कर मुंबई में 26/11 हमले से जुड़ी कुछ जानकारियां दे रहा है। इसके साथ ही उस अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पर 26/11 जैसे हमले होने की बात कही।

कॉलर का दावा
अज्ञात कॉलर ने अपना नाम राजा ठोंगे बताया और दावा किया कि 19 मई को तीन पाकिस्तानी आतंकी मुंबई में घुसे हैं और वे यहां 26/11 जैसे आतंकी हमला करनो का षड्यंत्र रच रहे हैं। इतना कहने के साथ ही कॉलर ने फोन काट दिया।

इसके बाद मुंबई पुलिस की ओर से फोन कॉल करने वाले व्यक्ति के फोन नंबर पर फोन करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन नंबर बंद आ रहा है।

जी-20 की बैठक का आगाज! जानिये, जमीन से आसमान तक कैसा है सुरक्षा प्रबंध

इससे पहले भी आते रहे हैं इस तरह के संदिग्ध कॉल
इस तरह के फोन कॉल इससे पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिले हैं। इसलिए पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। 1 मार्च को भी इसी तरह का एक कॉल आया था, जिसमें कुर्ला में बम विस्फोट होने का दावा किया था। हालांकि पुलिस की जांच में कुछ भी नहीं मिला था और पुलिस ने इसे फर्जी कॉल बताया था। अब उसी तरह के नए कॉल ने उसकी परेशानी बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस कॉलर और कॉल की वास्तविकता का पता लगाने में जुट गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.