Bandra Sky Walk: बांद्रा में स्काईवॉक गिरा, कोई जनहानि नहीं

राज्य सरकार ने 2008 में 700 करोड़ की लागत से मुंबई में 36 स्काईवॉक बनाए थे। उसी समय बांद्रा में स्टेशन के पास का स्काईवॉक कलानगर तक बनाया गया था।

97

बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास 11 अक्टूबर को सुबह स्काईवॉक अचानक टूट कर गिर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मुंबई नगर निगम के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और मलबा हटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – अमित शाह ने बोला नीतीश पर हमला, जेपी के सिद्धांतों को लेकर लगाया ये आरोप

कोई जनहानि नहीं 
राज्य सरकार ने 2008 में 700 करोड़ की लागत से मुंबई में 36 स्काईवॉक बनाए थे। उसी समय बांद्रा में स्टेशन के पास का स्काईवॉक कलानगर तक बनाया गया था। इस स्काईवाक के जर्जर होने की खबरें मिलने के बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। 11 अक्टूबर को सुबह यह जर्जर स्काईवाक अचानक गिर गया। इसका कुछ भाग पास के झुग्गियों पर गिर गया। गनीमत रही कि झुग्गियों में कोई नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। मुंबई नगर निगम कर्मी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.