महाराष्ट्रः 14 अगस्त को लगाए थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, अब भुगतेंगे किए की सजा

पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन मुंबई, नासिक और अहमदनगर जिले अलग -अलग जगह पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे पाकिस्तान समर्थक स्टोरीज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थीं।

211

महाराष्ट्र के तीन जिलों में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले छह आरोपितों को अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपितों के बारे में छानबीन की जा रही है।

मुंबई, नासिक और अहमदनगर में लगाए थे नारे
दरअसल, पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन मुंबई, नासिक और अहमदनगर जिले अलग -अलग जगह पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे पाकिस्तान समर्थक स्टोरीज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थीं। अहमदनगर के भुईकोट किला इलाके में पांच लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इन लोगों ने भारत के तीन टुकड़े होने का भी नारा लगाया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद भिंगार कैंप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी गयी और पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद इनमें से तीन लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

शरद पवार और उबाठा गुट को लेकर शिंदे गुट ने किया ये दावा

पुलिस में दर्ज कराया था मामला
इसी तरह कोलाबा में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर दो लोगों ने अपने इंस्टाग्राम पर पाक समर्थन की कहानी पोस्ट की थी। इसकी शिकायत कोलाबा के एक व्यापारी ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

वीडियो में पहचान के बाद हुई गिरफ्तारी
नासिक जिले के चांदवड़ टोल बूथ के एक कर्मचारी ने 14 अगस्त को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इसकी शिकायत मिलने पर चांदवड़ पुलिस स्टेशन की टीम ने मामला दर्ज किया है। नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप के अनुसार इस मामले में आरोपित की पहचान शाहदाब शौकत कुरेशी के रुप में की गई है। इस कर्मचारी पर धार्मिक तनाव पैदा करने का मामला दर्ज किया गया है। इन सभी मामलों की पुलिस गहन छानबीन कर रही है और इनके आतंकी संबंध को भी खंगाल रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.