Share Market Today: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने मारी पलटी, सेंसेक्स-निफ्टी में लौटी इतनी तेजी

बीएसई का सेंसेक्स आज 153.83 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,182.62 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे कुछ देर में ही यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में पहुंच गया।

13

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक थोड़ी देर में ही रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 153.83 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,182.62 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे कुछ देर में ही यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में पहुंच गया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से 350 अंक से अधिक उछल कर 74,537.60 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 165.32 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,501.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, रोहतांग में हो रही बर्फबारी और शिमला में तेज बारिश

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 22.35 अंक यानी 0.10 प्रतिशत लुढ़क कर 23,195.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही लिवाली के कारण कुछ देर बाद ही निफ्टी ओपनिंग लेवल से 105 अंक से अधिक की छलांग लगा कर 23,303.85 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि, यह तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। इस स्तर पर मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट का रुख बन गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 77.80 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,295.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,801 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,190 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 611 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Nepal Finance Minister India Visit: नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले तीन दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से एटरनल, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.16 प्रतिशत से लेकर 1.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, ओएनजीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और कोल इंडिया के शेयर 1.49 प्रतिशत से लेकर 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 332.63 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,336.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 99 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,217.60 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.