“हां, मैंने साक्षी को मार डाला !” साहिल ने नाबालिग लड़की को मारने की बात कबूली

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में  29 मई की रात एक 16 वर्षीय लड़की (साक्षी) की बीच सड़क (Delhi Sakshi Murder Case) में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

184

 29 मई को दिल्ली एक बार फिर एक घटना (Delhi Sakshi Murder Case) से दहल गई। 16 साल की एक लड़की साक्षी की साहिल खान नामक आरोपी ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी साहिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

“मैंने साक्षी को मार डाला”
पुलिस जांच के दौरान आरोपी साहिल खान को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। उस समय उसने स्वीकार किया कि, ” वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं ही हूं। मैंने साक्षी को मार डाला।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी साहिल खान और साक्षी एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद साहिल ने साक्षी की हत्या कर दी। साक्षी और साहिल पिछले दो साल से एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे।

आख़िर क्या है मामला?
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में  29 मई की रात एक 16 वर्षीय लड़की (साक्षी) की बीच सड़क (Delhi Sakshi Murder Case) में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में साक्षी की मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  घटना में हमलावर साहिल खान है। आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी (Delhi Sakshi Murder Case) में जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और उस पर कई वार किए। फिर पत्थर से कुचल दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का किया उद्घाटन

आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दें, साक्षी के पैरेंट्स की मांग
मृतका साक्षी (Delhi Sakshi Murder Case) की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है और कहा है कि दोषी को फांसी दी जानी चाहिए। उसके पिता ने भी साक्षी के हत्यारे को फांसी पर लटकाने की बात कही है। ”साक्षी के पिता ने कहा, “मेरी बेटी को कई बार चाकू मारा उस,का सिर भी काट लिया। हम आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.