रूस की खुली चेतावनी, Ukraine के लिए अमेरिका बन जाएगा दूसरा वियतनाम

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर नाटो और रूस का सीधा टकराव होता है, तो तीसरे विश्व युद्ध (third world war) शुरू हो सकता है।

1016
Photo: Social Media

अमेरिका (america) के लिए यूक्रेन (ukraine) दूसरा वियतनाम बन जाएगा। यह चेतावनी रूस (russia) के विदेशी खुफिया सेवा प्रमुख प्रमुख (SVR Chief) सर्गेई नारीशकिन ने बृहस्पतिवार को दी है। सर्गेई ने अमेरिका और पश्चिमी देशों का यूक्रेन का समर्थन आने वाले वर्षों में वाशिंगटन को परेशान करेगा।

पश्चिम से यूक्रेन को मिले कई हथियार
ज्ञात रहे कि पिछले साल (2022) की शुरुआत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में अभी तक हजारों लोगों की मौत हुई है और व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम ने यूक्रेन को अब तक 246 अरब डॉलर से अधिक की सहायता और व्यापक पैमान पर हथियार दे चुका है। बावजूद इसके यूक्रेन को ही नुकसान पहुंचा है।

ब्लैक होल बन जाएगा यूक्रेन
एवीआर प्रमुख ने अमेरिकी मदद को लेकर कहा कि यूक्रेन अधिक से अधिक संसाधनों को अवशोषित करने वाला ‘ब्लैक होल’ बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार, अमेरिका अपने लिए ‘दूसरा वियतनाम’ बनाने का जोखिम उठा रहा है। सर्गेई नारीशकिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को इससे निपटने के लिए कदम उठाना होगा।

…तो शुरू हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर नाटो और रूस का सीधा टकराव होता है, तो तीसरे विश्व युद्ध (third world war) शुरू हो सकता है। वहीं, बार-बार यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने से इनकार किया है। इससे पहले जो बाइडन ने बुधवार को रिपब्लिकन से यूक्रेन के लिए नए सिरे से सैन्य सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया। बाइडन ने कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन को जीत लेते हैं, तो वह वहां नहीं रुकेंगे। बाइडन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पुतिन, नाटो सहयोगी देशों पर हमला करेंगे।

यह भी पढ़ें – Lok Sabha में केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2023 पारित, इस विश्वविद्यालय को होगा लाभ

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.