शोमैन और ट्रेजडी किंग को पाकिस्तान से मिलेंगे पैसे!

89

शोमैन राज कपूर और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के आधार स्तंभ हैं। इन दोनों का जन्म आजादी से पहले पाकिस्तान में हुआ था। इन दोनों के पुश्तैनी मकान अभी तक वहां मौजूद हैं। उन्हे म्यूजियम में तब्दील करने की प्रक्रिया पिछले कई सालों से चल रही है। इसी क्रम में अब खैबर पख्तुनख्वा सरकार ने इन मकानों की कीमत तय कराई है। वह इनकी जगह म्यूजिम बनाएगी।

कीमत तय
दिलीप कुमार के मकान की कीमत 40 लाख रुपए और राज कपूर के मकान की कीमत 48 लाख रुपए तय की गई है। खैबर पख्तुनख्वा सरकार ये पैसे राज कपूर के परिवार और दिलीप कुमार को देकर इन्हें अपने कब्जे में लेगी तथा म्यूजियम में तब्दील करेगी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पेशावर प्रशासन ने दोनों महान अभिनेताओं की पैतृक संपत्ति की कीमत तय कर दी है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना टीका ….तो ये परेशानी भी फायदे की! 

दोनों के प्रशंसक बड़ी संख्या में मौजूद
फिलहाल खैबर पख्तुनख्वा सरकार ने दोनों फाइलें सरकार के सांस्कृतिक विभाग के सचिव के पास भेजी है और इनकी खरीदी के लिए फंड की मांग की है। इससे पहले सितंबर में मीडिया में राज कपूर और दिलीप कुमार के पैतृक मकान को म्यूजियम बनाने की खबर आई थी। भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा में पैदा हुए राज कपूर और दिलीप कुमार की पाकिस्तान में काफी प्रशंसक हैं। दोनों 1947 के विभाजन के बाद मुंबई में बस गए थे। इसके बाद दोनों के पैतृक मकान जर्जर हालत में थे।

पेशावर में पैदा हुए थे दोनों
इन दोनों ही बॉलीवुड हस्तियों का जन्म पेशावर के किस्सा ख्वानी इलाके में हुआ था। यही नहीं, वर्तमान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का भी पेशावर से कनेक्शन रहा है। राज कपूर का निधन 1988 में हुआ था, जबकि दिलीप कुमार अभी भी हमारे बीच मौजूद हैं। हालांकि वे काफी कमजोर और बीमार हो गए हैं। फिलहाल राज कपूर के परिवार और दिलीप कुमार के पास पैतृक मकान का मालिकाना हक है। इन्हे रकम देकर पाक सरकार उन्हें खरीदेगी और फिर म्यूजियम में तब्दील करेगी।

 पाकिस्तान में जन्मीं फिल्मी हस्तियां
राज कपूर,दिलीप कुमार, देवानंद, सुनील दत्त,अमरीश पुरी, राजेश खन्ना

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.