राफेल से भी मारक राफेल एम, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे पर हैं, इस दौरे में राफेल एम को लेकर बड़ा करार हो सकता है।

169

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) फ्रांस (France) की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जिससे न केवल फ्रांस के साथ लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि दोनों देशों के बीच रक्षा (Defense) और व्यापार (Business) समझौते भी बढ़ेंगे। इस दौरे में भारत (India) और फ्रांस के बीच 26 राफेल एम (Rafale M) को लेकर एक समझौते पर भी हस्ताक्षर होने जा रहा है। यह विमान पुराने राफेल विमान (Rafale Aircraft) से ज्यादा शक्तिशाली है।

बता दें कि, राफेल एम जल्द ही भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा। 2019 में राफेल खरीद के बाद यह दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा। इसमें तीन स्कॉर्पियन पनडुब्बियां भी शामिल होंगी जो नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा देंगी। देखा जाए तो चीन के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए यह डील अब और भी अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2023: जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस की राजकीय यात्रा पर रहूंगा।” उन्होंने कहा, ”यह यात्रा विशेष है क्योंकि मुझे फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस पर पेरिस में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना है। बैस्टिल डे परेड में भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियां भी भाग लेंगी, जबकि भारतीय वायु सेना इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट करेगी।

कितने अलग हैं राफेल और राफेल एम
1. नौसेना के बेड़े में शामिल होगा राफेल एम।
2. राफेल की तुलना में यह काफी अलग है।
3. राफेल एम के एयरफ्रेम को युद्धपोत पर उतरने के लिए डिजाइन किया गया है।
4. किसी भी युद्धपोत से टेकऑफ और लैंडिंग को सक्षम बनाता है।
5. राफेल का एयरफ्रेम स्टैंडर्ड है।
6. राफेल एम का विंग फोल्डेबल, इसमें टेलहुक भी मौजूद है, राफेल में ऐसा नहीं है।
7. राफेल में मानक रडार है, जबकि राफेल एम का रडार, मैरीटाइम के अनुरूप है।
8. राफेल एम से एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती है, यह लंबी दूरी के हथियार भी ले जा सकता है।

युद्धपोत पर होगी तैनाती
राफेल एम को भारत के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। इनकी गुणवत्ता इन्हें किसी भी युद्धपोत से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम बनाती है, ऐसा माना जाता है कि राफेल एम को आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जा सकता है, इन युद्धपोतों पर फिलहाल मिग-29 तैनात हैं।

देखें यह वीडियो- दिल्ली में विकराल हुई यमुना नदी, तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.