महाराष्ट्र में खालिस्तानी समर्थक… फिर हुआ ऐसा

खालिस्तान आंदोलन को भारत में पुनर्जीवित करने की साजिश फिर शुरू हो गई है। इसके तार पंजाब के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में मिल रहे हैं।

88

पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र की नांदेड पुलिस द्वारा किये गए एक संयुक्त ऑपरेशन में एक खालिस्तान समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर आरोप है कि ये भड़काऊ भाषणों से लोगों को भड़काता था। पिछले कुछ महीनों से विदेशी फंडिंग पर देश के विरुद्ध मोर्चा खोलने के लिए प्रेरित करने की सुनियोजित साजिश चल रही है।

ये भी पढ़ें – किसान आंदोलन : गणतंत्र का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, आंदोलन में वीडियो कैलिफोर्निया से अपलोडिंग…. अब खुलेगा आतंकी कनेक्शन

पंजाब पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेटन डिपार्टमेंट और नांदेड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान को पूरा किया। इस अभियान के अंतर्गत गुरुदीप सिंह नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि ये लोगों को अपने भड़काऊ भाषणों से देश के विरुद्ध भड़काता था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.