किसान आंदोलन : गणतंत्र का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, आंदोलन में वीडियो कैलिफोर्निया से अपलोडिंग…. अब खुलेगा आतंकी कनेक्शन

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के बहाने की गई तोड़फोड़ में कार्रवाई शुरू है। इसमें दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने ईनाम घोषित किया है।

74

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालनेवाले किसानों को भड़काने और हिंसा के लिए प्रेरित करने के आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए का ईनाम रखा हुआ था। इस मामले में दीप सिद्धू के साथ आरोपी गिरोहबाज लक्का सधाना अभी भी फरार है जिसे पकड़ने का प्रयत्न हो रहा है।

ये भी पढ़ें – और हिंदू मंदिरों पर बेपर्दा हो गया पाकिस्तान!

दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों का अभिनेता है। वो दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में सहभागी हुआ था। वहां वह अपने वीडियो बनाता था। पुलिस के अनुसार दीप सिद्धू कैनिफोर्निया में एक महिला के संपर्क में था। वो आंदोलन से वीडियो बनाकर महिला को भेजता था वहां से महिला दीप के फेसबुक अकाउंट में अपलोड करती थी।

वो नेताओं की नरमी से परेशान था…
दीप सिद्धू के बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वो किसान यूनियन के नेताओं की सरकार से बातचीत में नरम रुख से परेशान था। ऐसे में जब 26 जनवरी, 2021 को ट्रैक्टर परेड निकालने की सशर्त मंजूरी मिली तो उसके गिरोह ने इस पर योजनाबद्ध रूप से कार्य किया। सूत्रों के अनुसार जब गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकली तो उसने अपने लोगों को वॉलंटियर के जैकेट पहनने को कहा और निश्चित मार्ग से अलग निकलने को कहा था। सभी को लाल किले पर पहुंचने को कहा था। हालांकि सिद्धू ने इन घटनाओं में अपनी भूमिका से इन्कार किया है। लेकिन जो सूत्रों से पता चला है कि इन्हीं लोगों ने पंजाब के तरतारन जिले से जुगराज सिंह को लाया था। उसी ने लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया था। जुगराज अभी फरार है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दीप सिद्धू कट्टरवादी विचारों का है। इसी के अंतर्गत वह यह कार्य कर रहा था। वह 28 नवंबर 2020 को ही किसानों आंदोलन में आ गया था। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर के मामले में अब तक 127 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.