Pune: आग से बचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जानें पूरा वाकया

पुणे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान उक्त गणेशोत्सव पंडाल में अचानक आग लग गई।

89

 पुणे (Pune) जिले में स्थित लोकमान्य गणेशोत्सव मंडल के पंडाल में 26 सितंबर की रात को अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फायरब्रिगेड के जवानों ने भाजपा अध्यक्ष  (BJP President)  जेपी नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायरब्रिगेड (fire brigade) के जवानों ने आग पर काबू पा लिया।

साथ में थे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले
जानकारी के अनुसार पुणे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान उक्त गणेशोत्सव पंडाल में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और यहां फंसे जेपी नड्डा तथा बावनकुले सहित अन्य नागरिकों को बाहर निकाला। इसके बाद फायरब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें – President मुर्मू मध्य प्रदेश के प्रवास पर, इस अवार्ड सेरेमनी में होंगी शामिल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.