Durgapur Rape Case: दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर सियासी बवाल, बीजेपी का दावा- ‘पीड़िता के समय पर ममता ने बोला सफेद झूठ’

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़िता के कॉलेज से बाहर निकलने के समय को लेकर सरासर झूठ बोला है।

147
Protesters holding placards regarding Durgapur rape case.
Protesters demand justice in the Durgapur rape case.

दुर्गापुर (Durgapur) में एमबीबीएस छात्रा (MBBS Student) के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर पीड़िता के बारे में झूठ बोलने और पूरे मामले में अपनी प्रशासनिक (Administrative) विफलता छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़िता के कॉलेज से बाहर निकलने के समय को लेकर सरासर झूठ बोला है। मालवीय ने लिखा, “आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज के अनुसार, पीड़िता रात 12:30 बजे नहीं, बल्कि शाम 8 बजे बाहर गई थी। यह एक सामान्य समय है, लेकिन मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया और पीड़िता पर ही दोष मढ़ने की कोशिश की।” भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री देर रात का समय बताकर यह साबित करना चाहती थीं कि गलती छात्रा की थी, जबकि असलियत में यह राज्य की लचर कानून-व्यवस्था का नतीजा है।

यह भी पढ़ें – Gaza War End: गाजा से 7 बंधकों की वतन वापसी, इजराइल पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

विवादों में घिरा मुख्यमंत्री का बयान
यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “लड़कियों को भी सतर्क रहना चाहिए” और “उन्हें रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए।” इस बयान की विपक्षी दलों और महिला अधिकार संगठनों ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘पीड़िता को ही दोषी ठहराने’ की मानसिकता करार दिया।

भाजपा ने मांगा इस्तीफा
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने मुख्यमंत्री के झूठ का पर्दाफाश होने का दावा करते हुए ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री और गृह मंत्री, दोनों पदों से इस्तीफे की मांग की है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आज दुर्गापुर जाकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे।

बढ़ते विवाद पर ममता की सफाई
अपने बयान पर चौतरफा घिरने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को राजनीतिक फायदे के लिए तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मैं सीधी बात करती हूं, लेकिन कोई सुनना नहीं चाहता।” हालांकि, इस सफाई के बावजूद यह मामला पश्चिम बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.