मुंबई में पान टपरी पर कार्रवाई, उत्तर भारतीयों में भय

मुंबई शहर में पान की टपरी (Paan Shop) सार्वजनिक स्थानों पर घेरकर बनी है। ऐसी दुकानों पर कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और युवा वर्ग के नशे का आदी होने पर लगाम लगेगा। लेकिन, इस कार्रवाई की आड़ में बहुत से ऐसे विक्रेताओं को भी चपेट में ले लिया गया है, जिससे रोजी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस व्यवसाय में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय व्यवसाई हैं।

206
Paan Shop
पान टपरी पर पुलिस और मनपा की कार्रवाई चल रही है

शहर में फुटपाथ, चौक चौराहों पर पान टपरी (Paan Shop) लगाए बैठे लोगों की खैर नहीं है। मुंबई पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। ऐसा कहा जा रहा है कि, इन अवैध पान टपरी (Paan Shop) पर सिगरेट और तंबाकू जन्य पदार्थों की बिक्री होती है। इसके कारण बहुत से व्यापारियों ने अपनी टपरियां बंद कर दी हैं। इन दुकान चालकों में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय व्यवसाई हैं, जिनमें भय है।

सोमवार से पुलिस ने पान टपरी (Paan Shop) पर कार्रवाई शुरू की है। इसके पीछे कारण है कि, शहर भर में अवैध पान की टपरियों (Paan Shop) से वातावरण खराब हो रहा था। प्रशासन के अनुसार यह पान टपरी (Paan Shop) स्कूल, कॉलेज, रेल्वे स्टेशन, बाजार, धार्मिक स्थलों के आसपास लगी हैं, जिनमें तंबाकू वाले पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। ऐसा आरोप है कि, कुछ पान की टपरियों (Paan Shop) पर इलेक्ट्ऱानिक सिगरेट, भांग, हुक्का, प्रतिबंधित गुटखा का सामान भी बेचा जाता है। इसके कारण नई पीढ़ी लती हो रहा है। जिसे नियंत्रि त करने के लिए पुलिस ने 600 पान गुंटियों (Paan Shop) पर कार्रवाई की है। इसमें लाखो का तंबाकू पदार्थ बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें – मनीष सिसोदिया को न्यायालय से नहीं मिली राहत

उत्तर भारतीय व्यापारियों की रोटी छिनी
पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय (North Indian) को घाटा हो रहा है। पान कटपरी वाले (Paan Shop) अधिकतर परप्रांतीय हैं। पुलिस कार्रवाई के डर से बहुत से लोगों ने अपना धंधा ही बंद कर दिया है। शहर में चल रही कार्रवाई पुलिस (Police) और मुंबई महानगर पालिका (BMC) के द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। अब तक 254 पान टपरी (Paan Shop) को धराशायी कर दिया गया है। जबकि, कुल 600 पान टपरियों (Paan Shop) पर कार्रवाई हुई है। इसमें ई सिगरेट (E Cigarette), गुटखा बरामद भी किया गया है, ऐसे विक्रेताओं पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.