कसाई के कहने से गाय नहीं मरती, गिरिराज का मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग कर रहे हैं।

176
Union Minister Giriraj Singh
गिरिराज का मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का करारा जवाब दिया है। उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बिहार आने पर घेराव करने की धमकी देने पर भी विरोध जताया है।

सोनिया ने पीएम मोदी को बताया था मौत का सौदागर
शुक्रवार को बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। वह देश के प्रधानमंत्री को लगातार गाली दे रहे हैं। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने भी मोदी को मौत का सौदागर कहा था। लेकिन देश की जनता ने उसका जवाब दिया।

…उतना मिलेगा जनता का आशीर्वाद
उन्होंने कहा कि खड़गे पीएम मोदी को जितना गाली देंगे, जनता का आशीर्वाद उतना अधिक मिलेगा। खड़गे जैसे कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती है। यह लोग मोदी को गाली देते रहें, कंधा में कंधा मिलाते रहें। लेकिन 2024 में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, देश की जनता ने आशीर्वाद दे दिया है।

ये भी पढ़ें- जानते हैं कैसे मिलता है वन्य जीवों को गर्मी में ठंडी का अहसास?

देश के सनातन का अपमान
बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को बिहार आने पर एयरपोर्ट पर रोकने की धमकी दिए जाने पर गिरिराज सिंह ने कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा कि देश के तमाम मुस्लिम प्रेमी और मुसलमान बताएं कि 1947 में बंटवारा हिंदू और मुसलमान के नाम पर किया गया था। आज हमारे सनातन के धर्म गुरुओं को रोका जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या हमारे धर्म गुरु धीरेन्द्र शास्त्री मक्का मदीना जा रहे हैं। आखिर बिहार में कुछ लोग एयरपोर्ट पर उनका विरोध करने की धमकी क्यों दे रहे हैं। यह देश के सनातन का अपमान है। बिहार में अगर धीरेन्द्र शास्त्री को रोका गया तो उनके समर्थन में भी लोग आएंगे। हम भी उनके समर्थन में रहेंगे।

ये भी देखें- दोस्ती मीठी बातें, कर देता था ऐसा खतरनाक काम

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.