PM Modi on Moscow Attack: पीएम मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कहा- दुख की इस घड़ी में भारत रूस के साथ

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा किए गए हमले में 70 लोगों की मौत हो गई है।

61

रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) में आतंकी संगठन (Terrorist Organization) आईएसआईएस (ISIS) द्वारा किए गए हमले में 70 लोगों की मौत (Death) हो गई है। 80 लोग गंभीर रूप से घायल (Injured) हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस आतंकी हमले (Terrorist Attack) की कड़ी निंदा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट पर लिखा, ”हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

यह ही पढ़ें- PM Modi Bhutan Visit: भूटान में भारत का परचम, आज प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आखिरी दिन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए इस आतंकी हमले में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 80 घायलों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों में राजधानी में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.