प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 11 सितंबर (गुरुवार) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने संदेश में डॉ. भागवत के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए आपका समर्पण और प्रतिबद्धता करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”
“मोहन भागवत जी ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र से प्रेरित होकर समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।”
मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर मोहन जी के 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर मैंने उनके प्रेरक व्यक्तित्व को लेकर अपनी भावनाएं रखी हैं। मैं…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2025
यह भी पढ़ें – Emergency Landing: सिंगापुर जा रहे 200 यात्रियों को अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया, जानें क्या है मामला
अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने भी डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिन की बधाई दी।
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका जीवन राष्ट्रभक्ति, सादगी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। मां भारती की सेवा के लिए आपके समर्पण को मैं नमन करता हूं।”
डॉ. मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर, 1950 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वह 2009 से आरएसएस के सरसंघचालक के रूप में संगठन का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर देश भर में संघ के स्वयंसेवक और समर्थक विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर रहे हैं।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
