बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 122 विधानसभा क्षेत्रों (122 Assembly Constituencies) में आज (मंगलवार) सुबह से ही शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर लंबी कतारों में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति दे रहे हैं। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे तक औसतन 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज (14.55% Voter Turnout Recorded) किया गया है।
राज्य के विभिन्न जिलों से मिल रही सूचनाओं के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर उत्साह अधिक देखा जा रहा है। महिला मतदाता भी बड़ी संख्या में घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। वहीं, कई जगहों पर युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों में भी खास जोश नजर आ रहा है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों में सुपौल जिला 18.85 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा।
यह भी पढ़ें – Red Fort Blast: लाल किले के पास कार विस्फोट मामले में पुलिस को आतंकी साजिश का संदेह
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
चुनाव आयोग ने बताया कि सभी 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस की सघन तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आयोग के मुताबिक, अब तक कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
इस दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव पर्यवेक्षकों का मानना है कि मौसम सुहावना होने के कारण दिन चढ़ने के साथ मतदान की गति में और तेजी आने की संभावना है।
सुबह 9 बजे तक जिलेवार मतदान प्रतिशत:
– सुपौल – 18.85%
– किशनगंज – 15.81%
– औरंगाबाद – 15.43%
– अररिया – 15.34%
– कैमूर – 15.08%
– शिवहर – 13.94%
– कटिहार – 13.77%
– नवादा – 13.46%
– सीतामढ़ी – 13.49%
– भागलपुर – 13.43%
– मधुबनी – 13.25%
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
