अधिकारी के कक्ष में हवलदार ने मारी गोली!

तुलिंज पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल ने अधिकारी के कैबिन में ही खुद को गोली मार ली। इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

108

महाराष्ट्र के पालघर पुलिस थाने में एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना तुलिंज पुलिस थाने में घटी है। आत्महत्या करनेवाला पुलिस कर्मी रात्री कालीन ड्यूटी पर था।

तुलिंज पुलिस थाने में रात पाली पूरी करके कर्मचारी अपने घर जाने की तैयारी में लगे थे। इस बीच सखाराम भोये नामक हेड कांस्टेबल ने वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक के कैबिन में जाकर खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में घायल सखाराम को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच एसीपी कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.