पालघर: दो इस्लामी भाइयों ने स्वीकार किया हिंदू धर्म, बताया घर वापसी का कारण

पालघर के तलासरी में दो भाइयों ने घर वापसी की है। हिंदू धर्म को लेकर उनमें आस्था थी।

354
घर वापसी

पालघर जिले के दो इस्लामी भाइयों ने हिंदू धर्म से प्रेरित होकर अपना धर्म बदल लिया है। दोनो मुस्लिम युवकों को हिंदू जनजागृति संस्था के सरंक्षक डॉ.परमहंस गिरिजी महाराज के सानिध्य में 5 पंडितों के मंत्रोचार व विशेष पूजन के बाद हिन्दू धर्म में वापस शामिल किया गया है। इन दोनों युवकों ने बताया कि, उनकी नानी हिंदू थीं, उन्हें बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था थी और अब वे शांति स्वीकार करते हुए हिंदू धर्म में अपने मन से प्रवेश कर रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान से घर वापसी
हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद समीर खान और रोशन खान अब समीर जामकर और रोशन जामकर बन गए हैं। महंत डॉक्टर परमहंस गिरिजी महाराज ने बताया कि पूरे विधि विधान व विशेष पूजा पाठ और शुद्धिकरण के बाद दोनों मुस्लिम भाइयों द्वारा हिन्दू धर्म को अपनाया गया है। हिंदू जनजागृति संस्था के महामंत्री प्रवीण व्यास ने बताया कि हिंदू धर्म से प्रभावित होकर दोनों ने शुक्रवार को हिंदू धर्म अपना लिया। उन्हें बचपन से हिंदू धर्म में आस्था थी। दोनों भाइयों ने हिंदू जनजागृति संस्था से जुड़े मनीष कंसारा व संतोष नारायण से संपर्क किया और पूरे रीति रिवाज से हिंदू धर्म को अपना लिया। दोनों तलासरी इलाके के रहने वाले है।

ये भी पढ़ें – मदरसे में आतंकी पाठ! हाईस्कूल में था फेल, हिजबुल आतंकी का मौलाना बनकर खेल

घर वापसी का कारण
अपनी घर वापसी के बाद समीर जामकर और रोशन जामकर ने बताया कि, हिंदू धर्म शांतिपूर्ण धर्म है। दोनो का लगाव सदैव से हिंदू धर्म में था और वहां अधिकतर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते थे। हम अपनी इच्छा से हिंदू धर्म ग्रहण कर रहे हैं, हमें हिन्दू धर्म से लगाव है और हम इसी धर्म को मानते हैं। बचपन से ही हमारी हिंदू धर्म में आस्था है। हमारी नानी हिंदू थीं। हमने अपने घर में एक मंदिर भी बना रखा है।

पूरा हुआ बचपन का सपना
हिंदू जन जागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा के मुताबिक दोनों भाइयों की इच्छा को देखते ही उसकी घर वापसी कराई गई है। अब जल्द ही आधिकारिक रूप से उसका नाम भी बदल जाएगा। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अशोक राजपूत,अजीत गुप्ता,पराग यादव,पीयूष धोडी,संतोष नारायण, पिंकी सिंह, सुचिस्मिता भोई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.