Operation Soan: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश के दो आतंकवादी ढेर

'ऑपरेशन सोआन' के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हुई भीषण गोलीबारी में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकी मारे गए हैं।

14
File Photo

Operation Soan: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित माजल्टा क्षेत्र में चलाए गए ‘ऑपरेशन सोआन’ के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हुई भीषण गोलीबारी में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकी मारे गए हैं। (Operation Soan)

मारे गए आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से एक AK असॉल्ट राइफल (4 मैगजीन के साथ), एक M4 कार्बाइन (3 मैगजीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्तौल (2 मैगजीन के साथ) और 4 ग्रेनेड जब्त किए गए हैं। (Operation Soan)

इस सफल ऑपरेशन के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट करते हुए कड़ा संदेश दिया कि ‘तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।’ (Operation Soan)


खुफिया इनपुट पर एक्शन
खबरों के मुताबिक, बुधवार देर शाम माजल्टा इलाके में संदिग्ध हलचल और गोलियों की आवाजें सुनाई देने के बाद सुरक्षाबलों ने सटीक सूचना के आधार पर पूरे क्षेत्र को घेर लिया था। इसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। (Operation Soan)

यह भी पढ़ें: Raipur: नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, भारी मात्रा में नशीली टैबलेट और प्रतिबंधित सिरप जब्त

सर्च ऑपरेशन जारी
फिलहाल इलाके में किसी भी अन्य छिपे हुए आतंकी के खात्मे के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों के साथ सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेज और पुलिस की संयुक्त टीम का तलाशी अभियान लगातार जारी है। (Operation Soan)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.