PM Modi Birthday:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भविष्य में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विरासत लिखी जाएगी तो उसमें नक्सलवाद से निपटने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं के सपनों को अवसर देने का भी उल्लेख होगा। उन्होंने कहा कि महान नेता लोगों को स्वावलंबी बनाता है और प्रधानमंत्री मोदी ने इसी दिशा में काम किया है।(PM Modi Birthday)
राजनाथ सिंह वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।(PM Modi Birthday)
काशी-वडनगर को जोड़ने वाली यात्रा
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि काशी और वडनगर को जोड़ने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि को उनकी कर्मभूमि से जोड़ने वाली यात्रा है। एक ओर काशी है, जहां से उनके सार्वजनिक जीवन को नई ऊर्जा मिली, जबकि दूसरी ओर वडनगर है, जहां उन्हें मां हीराबेन के संस्कार और आशीर्वाद मिले। उन्होंने इसे सेवा, संस्कार और साधना के संगम की यात्रा बताया।(PM Modi Birthday)
रक्षा मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत के हाथ से कई अवसर निकल जाते थे। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन सरकारों को अपनी कुर्सी बचाने की चिंता रहती थी। सेमीकंडक्टर उद्योग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया की एक बड़ी चिप निर्माता कंपनी भारत में फैक्टरी लगाना चाहती थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसे दो बार अनुमति नहीं दी, जिससे देश ने रोजगार का बड़ा अवसर खो दिया।(PM Modi Birthday)
मोबाइल की टॉर्च जलाकर दी जन्मदिन की बधाई
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के बड़े नेताओं से मुलाकात के दौरान उन्हें भारत में बने उत्पाद उपहार में देते हैं। उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बना पिकॉक ब्रोच दिए जाने का भी जिक्र किया।(PM Modi Birthday)
कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देने का आह्वान किया।(PM Modi Birthday)
विरासत और विकास के समन्वय का संदेश : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी से वडनगर तक की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, विरासत और विकास का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी तथा अपने प्रत्येक पड़ाव पर सेवा और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी।(PM Modi Birthday)
योगी ने कहा कि नया भारत विकास के साथ अपनी विरासत और सांस्कृतिक पहचान का भी सम्मान कर रहा है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, मीरजापुर में विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर, केदारपुरी, बद्रीनाथ धाम, महाकाल लोक और 2025 के प्रयागराज महाकुंभ का उल्लेख किया।(PM Modi Birthday)
ये भी पढ़ेंःOperation Soan: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश के दो आतंकवादी ढेर
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में खड़ी है और देश में विरासत तथा विकास का समन्वय दिखाई दे रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर, विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर तथा कुंभ आयोजनों को इसका उदाहरण बताया।(PM Modi Birthday)
Join Our WhatsApp Community
