New Delhi: ईसाई के कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन की खबर, हालात पर काबू पाने में पुलिस के छूटे पसीने

86

उत्तरी दिल्ली वजीराबाद स्थित एक बैंक्वेट हॉल में ईसाई के कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन की खबर के बाद अफरा तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बैंक्वेट हॉल के बाहर 400-500 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फौरन पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया। पुलिस के लिए हालात संभालना मुश्किल हो गया। ऐसे में पुलिस ने शुरुआत में लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनने पर सभी को खदेड़ दिया गया। बाद में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। दरअसल बैंक्वेट हॉल में एक विशेष समुदाय के बच्चे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। वहां परिवार ने अपने धर्म का पादरी बुला लिया।

पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
उसने पार्टी के दौरान धार्मिक कार्यक्रम शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन की खबर फैला दी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक आरोपित की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं, आरोपित सही पाए जाने पर एक्शन लिया जाएगा।

फोन आने पर पहुंची पुलिस
एडिशनल डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 9.13 बजे वजीराबाद थाना पुलिस को दो कॉल मिली। एक कॉल में हंगामे और दूसरे में कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की खबर मिली। कॉल मिलने के बाद पुलिस वजीराबाद के शनि मंदिर वाली गली में पहुंची।

Asian Games 2023: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हॉकी में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

ऐसा था नजारा
यहां एक बैंक्वेट हॉल में छह साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी के कुछ वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पार्टी में एक पादरी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त था। वह कुछ महिलाओं के माथे पर हाथ रख रहा था और वह अचेत हो जाती थीं। इस तरह के वीडियो स्थानीय लोगों ने देखा तो बैंक्वेट हॉल के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोग नारेबाजी करने लगे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले किसी तरह बाहर मौजूद लोगों को खदेड़ा। बाद में अंदर मौजूद करीब 50-60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.