Mumbai: IIT बॉम्बे सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, प्रो. सूर्यनारायण डूला सस्पेंड! जानिए, उस रात क्या हुआ था?

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पवई, बॉम्बे के डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को कैंपस के हॉस्टल में छात्र साहिल वाकोड़ा की आत्महत्या के मामले को लेकर छात्रों की ओर से जारी विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

3

Mumbai: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पवई, बॉम्बे के डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को कैंपस के हॉस्टल में छात्र साहिल वाकोड़ा की आत्महत्या के मामले को लेकर छात्रों की ओर से जारी विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सोमवार को निलंबित कर दिया गया।(Mumbai)

आत्महत्या करने वाले छात्र साहिल वाकोड़ा के परिवार की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में डूला को आरोपित बनाया गया है। मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।(Mumbai)

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र साहिल आईआईटी पवई के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा था। शुक्रवार शाम वह अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। यह मिड-सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी एक घटना के कुछ घंटे बाद हुई थी। इसके बाद मृतक छात्र के पिता ने पवई पुलिस स्टेशन में आईआईटी संस्थान के प्रशासन पर उत्पीडऩ और जाति-आधारित भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं। इसी आधार पर संस्थान के डीन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार रात मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। मामले की जांच असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (डिटेक्शन) के नेतृत्व में की जा रही है।(Mumbai)

संस्थान के अनुसार 18 सितंबर को हुई मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान साहिल वाकोड़े को रीक्षा हॉल में मोबाइल फोन पर प्रश्नपत्र को चैटजीपीटी पर अपलोड करते हुए पाया गया था। डूला संबंधित कोर्स के इंस्ट्रक्टर थे और परीक्षा के दौरान निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छात्र को बिना अनुमति स्मार्टफोन रखने और उसका इस्तेमाल करने के लिए रोका तथा मामले की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद छात्र को समझाया गया और उस कार्रवाई न करने का भरोसा गया था। लेकिन इसके बाद छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी।(Mumbai)

ये भी पढ़ेंः 2027 Elections: ‘अखिलेश के माफिया…’ या चुनावी चक्रव्यूह? जानिए लखनऊ से लेकर पूरे UP में अचानक क्यों भड़की सियासी पोस्टर वार?

इस घटना के विरोध में छात्रों ने आईआईटी पवई कैंपस परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था और संस्थान के प्रशासन को डीन के निलंबन सहित 18 मांगों का ज्ञापन दिया था। साथ ही मृतक छात्र के पिता ने पवई पुलिस स्टेशन में संस्थान के डीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। इसी आधार पर संस्थान ने आज डीन को निलंबित कर दिया है। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।(Mumbai)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.