BJP attack on Hamid Ansari: क्या बेनकाब हो गई कांग्रेस की विचारधारा? जानिए, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों भड़की बीजेपी?

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हाल ही में हिन्दू राष्ट्रवाद को देश के लिए खतरा बताये जाने संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए आज कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह 'मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस' हो चुकी है।

13

BJP attack on Hamid Ansari: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हाल ही में हिन्दू राष्ट्रवाद को देश के लिए खतरा बताये जाने संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए आज कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह ‘मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’ हो चुकी है।(BJP attack on Hamid Ansari)

भाजपा के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अति वामपंथ में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, “देश के संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति किस प्रकार से अपने अंतर्मन के भावों और कांग्रेस के मनोभावों को अभिव्यक्त करते हैं, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण सामने आया है।(BJP attack on Hamid Ansari)

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी साहब ने वर्ष 2019 में लिखी गई एक किताब को उद्धृत करते हुए कहा कि बकौल नेहरू जी, उनके लिए (देश के समक्ष) कम्युनिज्म उतना बड़ा खतरा नहीं है, जितना हिंदू राष्ट्रवाद। यानी, हामिद अंसारी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी तरह मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।”(BJP attack on Hamid Ansari)

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति द्वारा नेहरू के संदर्भ में कम्युनिज्म और हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर की गई टिप्पणी कांग्रेस की वर्तमान विचारधारा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा, “वामपंथ एक खतरा था, नेहरू ये मानते थे और नेहरू का संदर्भ वो लेकर आए। ये खुलासा करने के लिए मैं हामिद अंसारी साहब को बधाई देता हूं।और आज की कांग्रेस तो अति वामपंथ में जा चुकी है। यानी, वो कम्युनिज्म में गोता लगा चुके हैं।(BJP attack on Hamid Ansari)

आज ये भी स्पष्ट हो गया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की बातों में जो कुछ भी दिखाई पड़ता है, इसकी कहानी खानदानी है।”

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक शैली पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस आज वास्तविक सृजनात्मकता और दृष्टि के अभाव में लाफ्टर शो से स्टैंडअप कॉमेडी और स्टैंडअप कॉमेडी से अश्लीलता की ओर बढ़ गई है। मुझे लगता है कि कांग्रेस को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”(BJP attack on Hamid Ansari)

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के 2 जून 2023 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में प्रेस क्लब में दिए गए बयान का भी उल्लेख किया जिसमें राहुल गांधी ने मुस्लिमों को ‘पूरी तरह सेक्युलर’ बताया था। भाजपा नेता ने केरलम् में कांग्रेस के इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए और मुस्लिम लीग के ऐतिहासिक संदर्भ का उल्लेख किया। उन्हाेंने कहा, “कांग्रेस आज जिस नीचाई पर है, 140 वर्षों में कभी इससे नीचे नहीं गई।(BJP attack on Hamid Ansari)

ये भी पढ़ेंः Election 2027: क्या चुनाव से पहले रची जा रही है बड़ी साजिश? जानिए, सीएम योगी ने अचानक किस खतरे से किया आगाह

इसलिए राहुल गांधी की करतूतों और कारगुजारियों की घोर भर्त्सना करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने सिर्फ संसद की गरिमा नहीं गिराई, सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा नहीं गिराई, बल्कि अपनी पार्टी के साथ-साथ अपने परिवार की गरिमा को भी गिराया है।”(BJP attack on Hamid Ansari)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.