Delhi Riots Conspiracy: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोपित उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी है। जस्टिस प्रतिभा सिंह की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को करने का आदेश दिया।(Delhi Riots Conspiracy)
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सुनवाई के दौरान दलीलें रखने के लिए समय दिए जाने की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने 30 सितंबर की तारीख मुकर्रर की। उच्च न्यायालय ने 31 जुलाई को उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।(Delhi Riots Conspiracy)
इसके पहले कड़कड़डूमा कोर्ट ने 4 जुलाई को उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी ने कहा था कि वो उच्चतम न्यायालय के 5 जनवरी के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट ने कहा था कि उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं ट्रायल कोर्ट में भी सुनवाई योग्य नहीं हैं।(Delhi Riots Conspiracy)
सुनवाई के दौरान उमर खालिद की ओर से पेश वकील त्रिदिप पेस ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय ने अंद्राबी के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं को खारिज करने पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि उच्चतम न्यायालय का वह आदेश जिसमें गवाहों के बयान दर्ज नहीं होने की स्थिति में एक साल के बाद जमानत याचिका दायर करने को कहा था, अब लागू नहीं होता।(Delhi Riots Conspiracy)
ज्ञातव्य है कि 5 जनवरी को उच्चतम न्यायालय ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। पांच जनवरी को उच्चतम न्यायालय ने जिन पांच आरोपितों को जमानत दी थी, उनमें गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, शादाब अहमद और मोहम्मद सलीम खान शामिल हैं। उसके बाद उच्चतम न्यायालय ने 22 मई को आरोपितों खालिद सैफी और तसलीम अहमद को छह महीने की अंतरिम जमानत दी। इस मामले के चार आरोपितों सफूरा जरगर, आसिफ इकबाल तान्हा, देवांगन कलीता और नताशा नरवाल को पहले ही जमानत मिल चुकी है।(Delhi Riots Conspiracy)
ये भी पढ़ेंः Election 2027: ‘जिन्होंने सिर्फ अपना परिवार देखा…’: जानिए, नितिन नवीन ने अचानक किसके लिए कह दी इतनी बड़ी बात?
इस मामले में 18 आरोपितों के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में जिन लोगों को आरोपित बनाया गया है, उनमें सफूरा जरगर, ताहिर हुसैन, उमर खालिद, खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरान हैदर, गुलफिशा, शफा उर रहमान, आसिफ इकबाल तान्हा, शादाब अहमद, तसलीम अहमद, सलीम मलिक, मोहम्मद सलीम खान, अतहर खान, शरजील इमाम, फैजान खान, नताशा नरवाल और देवांगन कलीता हैं।(Delhi Riots Conspiracy)
Join Our WhatsApp Community
