मुंबईः पांच किशोर समुद्र में डूबे, दो को बचाया गया, तीन की तलाश जारी

12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के समुद्र तट से करीब आधा किलो मीटर अंदर समुद्र के पानी में डूब गए हैं। इनमें से दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

329

पांच किशोर मुंबई, मलाड( पश्चिम) के मार्वे क्रीक में डूब गए हैं। 12 से 16 साल की उम्र के ये लड़के समुद्र तट से करीब आधा किलो मीटर अंदर समुद्र के पानी में डूब गए। इनमें से 2 लड़कों कृष्णा जीतेन्द्र हरिजन, उम्र 16 वर्ष और अंकुश भरत शिवारे, उम्र 13 वर्ष को  फायर ब्रिगेड के जवानों के आने से पहले वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया था, जबकि अन्य 3 लापता हैं। यह घटना 16 जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे घटी है।

दिल्ली में मिलने लगी राहत, अन्य राज्यों का अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा हाल? मौसम विभाग ने बताया

तलाश अभियान जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन किशोरों का बचाव कार्य जारी है। एफआरटी एफ/एम, एफआरटी नाव, लाइफ जैकेट आदि का उपयोग कर तलाशी अभियान जारी है। लापता लड़कों में शुभम राजकुमार जयसवाल, उम्र 12 वर्ष,निखिल, उम्र 13 साल और अजय जीतेन्द्र हरिजन, उम्र 12 वर्ष शामिल हैं। बचाव कार्या में बीएमसी के एमएफबी, पुलिस, तट रक्षक, नौसेना के गोताखोर, एम्बुलेंस और वार्ड कर्मचारी जुटे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.