Mumbai: ड्रग माफिया ललित पाटिल मामले में पुणे के ससून अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार

ससून अस्पताल के कर्मचारी महेंद्र शेवटे पर ललित पाटिल को अस्पताल से फरार होने में मदद करने का आरोप है।

684

पुणे पुलिस की टीम ने ड्रग माफिया ललित पाटिल मामले में ससून अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। ससून अस्पताल के कर्मचारी महेंद्र शेवटे पर ललित पाटिल को अस्पताल से फरार होने में मदद करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें – T20 Series : स्टूडेंट्स को एक हजार रुपये में मिलेंगे ऑफलाइन टिकट – 

अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ड्रग माफिया ललित पाटिल ससून अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ने ललित पाटिल को चेन्नई के होटल से गिरफ्तार किया। गहन छानबीन के बाद बड़ा ड्रग सिंडिकेट सामने आया है। पुलिस का कहना है कि महेंद्र शेवटे ड्रग माफिया ललित पाटिल का खास था और वह उसका ड्रग सिंडिकेट संभालता था। फिलहाल पुलिस महेंद्र शेवटे से गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले में ससून अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.