इस मामले में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से पुलिस ने की पूछताछ

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से एक मामले में पूछताछ की है।

154

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के विरुद्ध बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनकी पत्नी आंड्रिया ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने 5 फरवरी को बांद्रा स्थित आवास पर पहुंचकर कांबली से पूछताछ की है।

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी आंड्रिया ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि 3 फरवरी को रात डेढ़ बजे वे घर पर ही थीं। उस समय विनोद कांबली शराब के नशे में चूर होकर घर लौटे और गाली देने लगे। उन्होंने किचन में जाकर कुकिंग पैन के हैंडल से उनकी पिटाई की। विनोद कांबली की इस हरकत को उनके बारह साल के बेटे ने भी देखा है।

पत्नी ने की है शिकायत
विनोद कांबली की पत्नी ने यह शिकायत 4 फरवरी को बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। इसी मामले में 5 फरवरी को बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली से पूछताछ की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.