पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में करेंगे सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व

आईडीवाई 2023 के लिए इस वर्ष की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य का वर्णन करती है। 

226

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) का आगामी 9वां संस्करण इस साल कई अनोखे कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा। इस वर्ष के आईडीवाई का मुख्य आकर्षण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में उसी स्थान पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, जहां से 9 साल पहले प्रधानमंत्री ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। भारत में इस वर्ष आईडीवाई का मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2023 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा।

इस वर्ष की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग”

सोणोवाल ने कहा कि आईडीवाई 2023 के लिए इस वर्ष की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य का वर्णन करती है।  वसुधैव कुटुम्बकम प्राचीन काल से ही भारतीय विरासत के लिए मार्गदर्शन कराने वाला प्रकाश रहा है और हमारे लोकाचार व सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने इसके चारों ओर बुने गए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 100 दिनों के काउंटडाउन अभियान ने शहरों में योग को लेकर जागरूकता फैलाने में व्यापक गति हासिल करने में योगदान दिया है।

दुनिया भर के 9 बंदरगाहों पर तैनात होंगे नौसेना के जहाज

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ जैसे कई अद्वितीय कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा, जहां भारतीय नौसेना के जहाजों को दुनिया भर के 9 बंद ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। आईडीवाई के 9वें संस्करण की एक और विशेषता है ‘आर्कटिक से अंटार्कटिका तक योग’, जिसमें विदेश मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के अलावा प्राइम मेरिडियन लाइन में आने वाले देशों में सीवाईपी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहा है। उत्तरी ध्रुव और दक्षिण ध्रुव क्षेत्रों पर हिमाद्री, स्वालबार्ड, आर्कटिक में भारतीय अनुसंधान केंद्र और भारती-अंटार्कटिका भारतीय अनुसंधान केंद्र में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के समन्वय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

तीनों सेनाओं-क्रेंद्रीय सुरक्षा बलों में भी होगा योग

‘योग भारतमाला’ भी विशेष आकर्षणों में से एक है जिसमें भारतीय थल सेना, जल सेना और वायुसेना आईटीबीपी, बीएसएफ के साथ, बीआरओ यूनिसन में योग प्रदर्शन की श्रृंखला बनाएगी। ‘योग सागरमाला’ भारतीय तट रेखा के पर योगाभ्यास का साक्षी बनेगा। आईएनएस विक्रांत की फ्लाइट डैक पर भी योगाभ्यास किया जाएगा। देशभर के रेलवे नेटवर्क, एयर पोर्ट, पेट्रोल पंप आदि पर आईडीवाई 2023 से संबधित सूचनाओं का प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे की तैयारी चरम पर, हॉलीवुड की यह मशहूर अभिनेत्री करेंगी स्वागत

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.