हलाल सख्ती विरोध का नेतृत्व राज ठाकरे को सौंपें – यशवंत किल्लेदार

हलाल सख्ती विरोध के लिए मनसे ने समर्थन व्यक्त किया है।

102

स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में आयोजित हलाल विरोधी परिषद में महाराष्ट्र नवनिर्माण परिषद की ओर से उपाध्यक्ष यशवंत किल्लेदार उपस्थित थे। उन्होंने कहा है कि, हलाल के विरोध में दो-तीन वर्षों से विभिन्न संगठन कार्य कर रहे हैं। परंतु, उसे वैसा प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में इसका नेतृत्व राज ठाकरे को देना चाहिए।

हलाल मुसलमानों तक मर्यादित होना चाहिए, उसकी हिन्दुओं पर सख्ती क्यों? हलाल प्रमाणपत्र सख्ती के पीछे जो षड्यंत्र चल रहा है, उसे अब झटका देने का समय आ गया है। हलाल अर्थव्यवस्था का विरोध करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सदैव तैयार है। हमारे नेता राज ठाकरे हलाल के विरोध में हिन्दुओं के समर्थन में खड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें – हलाल समाप्ति के लिए पहला झटका, एक मंच से हिंदू संगठनों ने भरी हुंकार

राजनीतिक व्यासपीठ पर उठे हलाल विरोध का मुद्दा
यशवंत किल्लेदार ने कहा कि, हलाल सख्ती विरोध के मुद्दे को हलके में नहीं लेना चाहिए। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए एक बार हलाल को सही में झटका देने की आवश्यकता है। इसलिए इसका नेतृत्व राज ठाकरे को देना चाहिये। मुंबई में ही महीने का 600 करोड़ रुपए का मांस बिक्री होती है। इस पूरे व्यवसाय को ही मुसलमानोंने हलाल के माध्यम से अपने कब्जे में ले लिया है। यह गंभीर मुद्दा है। इस प्रकरण में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सदैव साथ देगी। इस विषय को लेकर हिंदू संगठन मिलने आए थे, उन्होंने विषय रखा था कि इस प्रकरण को किसी राजनीतिक मंच पर उठाए जाने की आवश्यकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.