पदकों के मामले में हरियाणा से आगे निकला महाराष्ट्र, अब तक मिले इतने मेडल

पुरुषों की व्यक्तिगत ऑल-अराउंड मल्लखंभ स्वर्ण के लिए हुआ मुकाबला काफी रोचक रहा। महाराष्ट्र के अक्षय तरल (मुंबई) और शुभांकर (पुणे) के बीच हुए मुकाबले ने फैंस को अपनी सीट छोड़कर खड़ा होने पर मजबूर किया।

88

महाराष्ट्र की रूपाली सुनील गंगावने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36वें नेशनल गेम्स में मल्लखंभ प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। मुंबई की एथलीट ने महिलाओं के व्यक्तिगत ऑल-अराउंड खिताब को अपने नाम करते हुए महाराष्ट्र की महिला टीम के स्वर्ण पदकों की संख्या में इजाफा किया है। 23 साल की रूपाली मल्लखंभ की वर्तमान क्वीन हैं। उन्होंने पोल एंड रोप पर 17.80 प्वाइंट हासिल किए और 0.50 प्वाइंट के अंतर से साथी खिलाड़ी जाह्नवी सुरेश जाधव को पछाड़कर स्वर्ण अपने नाम किया।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के नाम 32 स्वर्ण पदक हो चुके हैं और उन्होंने सर्वाधिक पदक की रेस में हरियाणा को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

खास बातेंः
-अजातशत्रु शर्मा, एस अल्बर्ट राज, भूमजीत सिंह और ज्ञानजीत अरमबम ने साबरमती रिवर में हुए कैनोइंग और कायाकिंग प्रतियोगिता में के4 स्प्रिंट का स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। सर्विसेज की टीम ने 52 स्वर्ण पदक के साथ अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। इसके अलावा उन्होंने 33 रजत और 29 कांस्य पदक भी जीते हैं और उनके कुल पदकों की संख्या 114 हो गई है। महाराष्ट्र के पास कुल 122 पदक हो गए हैं, जिसमें 32 स्वर्ण शामिल हैं। 31 स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा के पास कुल 98 पदक हो गए हैं।

-वहीं महाराष्ट्र की पुरुष हॉकी टीम को बड़ी निराशा हाथ लगी है। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को फेवरिट माना जा रहा था। तीन गोल से पिछड़ने के बाद महाराष्ट्र की टीम ने शानदार वापसी की थी और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक ले गए थे। 22वें मिनट में गोल दागते हुए सुमित ने उत्तर प्रदेश को बढ़त दिलाई थी। दूसरे क्वार्टर के इंजरी टाइम में सुनील यादव ने गोल दागते हुए यूपी की बढ़त को बढ़ाया था। तीसरे क्वार्टर में सात मिनट ही हुआ था कि मनीष यादव ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके महाराष्ट्र को बड़ी मुसीबत में डाल दिया था।

-महाराष्ट्र ने 40वें और 47वें मिनट में अनिकेत गुरव तो वहीं 55वें मिनट में सैय्यद नियाज रहीम के गोल की मदद से स्कोर बराबर किया था। शूटआउट में पहले चार प्रयास के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। राजकुमार पाल और राहुल कुमार राजभर ने गोल दागते हुए उत्तर प्रदेश को 2-0 से आगे किया था। दर्शन गावकर और युवराज वाल्मीकि ने महाराष्ट्र की मैच में वापसी कराई। वेंकटेश केंछे के शॉट को उत्तर प्रदेश के गोलकीपर प्रशांत कुमार ने बचाया तो वहीं ललित कुमार उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के लिए विजयी गोल दागा।

-इसके अलावा साबरमती पर अनुभवी रजीना किरो का महिलाओं की के1 500 मीटर स्प्रिंट में छत्तीसगढ़ की कौशल नंदिनी ठाकुर और हरियाणा की पूजा के खिलाफ जीत हासिल करते देखना शानदार रहा। तमिलनाडु की राहाश्री मनोगर बाबू ने मध्य प्रदेश की आध्या तिवारी को आसानी से हराते हुए सॉफ्ट टेनिस विमेंस सिंगल्स का स्वर्ण जीता है। सेमीफाइनल में उन्हें घरेलू राज्य की हेतवी चौधरी के खिलाफ 1-4, 2-4, 4-1, 4-1, 1-4, 9-7, 7-0 से जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

-पुरुषों की व्यक्तिगत ऑल-अराउंड मल्लखंभ स्वर्ण के लिए हुआ मुकाबला काफी रोचक रहा। महाराष्ट्र के अक्षय तरल (मुंबई) और शुभांकर (पुणे) के बीच हुए मुकाबले ने फैंस को अपनी सीट छोड़कर खड़ा होने पर मजबूर किया। दोनों प्रतियोगियों में हार-जीत का अंतर केवल 0.15 प्वाइंट ही रहा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.