Ulhasnagar Firing: फायरिंग मामले में बढ़ी विधायक गायकवाड़ की मुश्किलें, बेटा गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के बेटे को गिरफ्तार किया है।

219

उल्हासनगर (Ulhasnagar) के हिललाईन पुलिस स्टेशन (Hillline Police Station) में फायरिंग मामले (Firing Case) में रविवार (11 फरवरी) को पुलिस (Police) ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (BJP MLA Ganpat Gaikwad) के बेटे वैभव गायकवाड़ (Vaibhav Gaikwad) और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस के अनुसार, विधायक गणपत गायकवाड और उनके समर्थकों ने हिललाईन पुलिस स्टेशन में शिंदे समूह के कल्याण शहर अध्यक्ष पर फायरिंग की थी। इस घटना में घायल शिंदे समूह के शहर अध्यक्ष का इलाज ठाणे जिले के ज्युपिटर अस्पताल में हुआ। पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड़ सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। यह सभी लोग पुलिस कस्टडी में है। आज पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के बेटे वैभव गायकवाड़ और उनके ड्राइवर रवींद्र यादव को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और आज ही दोनों को कोर्ट में पेश करने वाली है।

यह भी पढ़ें- Swami Dayanand Saraswati Jayanti: वैदिक के साथ ही राष्ट्र चेतना के भी ऋषि थे स्वामी दयानंद : प्रधानमंत्री

क्या है मामला?
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने जमीन विवाद को लेकर शिवसेना नेता महेश गायकवाड पर गोली मार दी थी। घटना के बाद विधायक गणपत सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गणपत समेत संदीप सरवणकर, हर्षल केने को गिरफ्तार किया गया था।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.