उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में धर्म (Religion) और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। आदमपुर थाना क्षेत्र में एक मौलवी समेत पांच लोगों ने मिलकर 12 साल की एक नाबालिग हिंदू लड़की (Minor Hindu Girl) का न केवल अपहरण किया, बल्कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) कराकर एक नाबालिग मुस्लिम लड़के से निकाह भी करा दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए निकाह कराने वाले मौलवी समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 12 वर्षीय बेटी पिछले तीन महीने से लापता थी। हाल ही में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाले निहाल नाम के लड़के और उसके परिवार ने अगवा कर रखा है। जब पिता अपनी बेटी को वापस लाने के लिए आरोपी के घर पहुँचे, तो वहाँ उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें – Shikhar Dhawan: अवैध सट्टेबाजी ऐप घोटाला, सुरेश रैना के बाद अब ये क्रिकेटर ED के रडार पर
जान से मारने की धमकी
आरोपी निहाल, उसके पिता शरीफ, चाचा लालू और अन्य लोगों ने पिता को धमकाते हुए कहा, “तुम्हारी बेटी का धर्म बदल दिया गया है और अब उसका निकाह हो चुका है। उस पर अब तुम्हारा कोई अधिकार नहीं है।” जब पिता ने इसका विरोध किया, तो करीब 200 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और बेटी को वापस ले जाने पर जान से मारने की धमकी दी।
मौलवी समेत 5 गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए और पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद आदमपुर पुलिस ने फौरन एक्शन लिया। पुलिस ने सबसे पहले नाबालिग लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद अपहरण करने वाले नाबालिग लड़के निहाल, उसकी माँ, पिता शरीफ उर्फ राजू, चाचा लालू और इस पूरे घिनौने काम को अंजाम देने वाले मौलवी मोहम्मद हसीन को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान मौलवी मोहम्मद हसीन ने यह कबूल किया है कि उसने ही नाबालिग हिंदू लड़की का निकाह कराया था। पुलिस स्टेशन में आरोपियों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई गई, जहाँ मौलवी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगता नजर आया।
कठोर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 (UP Anti-Conversion Law) के साथ-साथ अपहरण, धमकी देने और दंगा भड़काने जैसी कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है और इसमें शामिल किसी भी अन्य व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
