Pakistan: लाहौर में बड़ा रेल हादसा, इस्लामाबाद एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे; कई यात्री घायल

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुँच गया और घायलों को पास के अस्पताल पहुँचाया। इस बीच, अधिकारियों के अनुसार, डिब्बों में फंसे कुछ यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

186
लाहौर में इस्लामाबाद एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे
इस्लामाबाद एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए।

पाकिस्तान (Pakistan) में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा (Train Accident) हुआ है। लाहौर (Lahore) से रावलपिंडी (Rawalpindi) जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस (Islamabad Express) के कई डिब्बे (Coaches) शुक्रवार देर रात काला शाह काकू के पास पटरी से उतर गए। शुरुआती खबरों में तीन डिब्बों के पटरी से उतरने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुल 10 डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हुए हैं।

हादसे में कम से कम 30 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Earthquake: अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, जानिए कितनी थी तीव्रता?

जांच के आदेश
यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन लाहौर रेलवे स्टेशन से लगभग आधे घंटे पहले ही रवाना हुई थी। पाकिस्तान के रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने रेलवे के सीईओ और डिविजनल सुपरिटेंडेंट को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
पाकिस्तान के रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यात्रियों में काफी अफरा-तफरी और डर का माहौल है। इस हादसे के कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

पाकिस्तान में अक्सर इस तरह के रेल हादसे होते रहते हैं, जिसका मुख्य कारण पुराने और खराब रखरखाव वाले ट्रैक, और सिग्नल सिस्टम को माना जाता है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.