Maharashtra: जालना लाठीचार्ज मामला में गृह मंत्री फडणवीस दोषी? जांच रिपोर्ट में सामने आई ये बात

सितंबर महीने में जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण के लिए मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे। उस समय मौके पर पुलिस की ओर से लाठी चार्ज किया गया था।

692

महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सराटी में हुए लाठीचार्ज मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक जालना ने अपनी जांच रिपोर्ट में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निर्दोष बताया है। यह जानकारी  को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण दरेकर ने पत्रकारों को दी है। प्रवीण दरेकर ने कहा कि इस जांच रिपोर्ट से दूध का दूध पानी का पानी के जैसे साफ हो गया है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर महीने में जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण के लिए मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे। उस समय मौके पर पुलिस की ओर से लाठी चार्ज किया गया था।

Uttar Pradesh: मॉनिटरिंग का दिखा असर, एक महीने में परिवहन निगम की बढ़ी ‘इतनी’ कमाई

जांच का दिया था आदेश
इस घटना के बाद गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लाठीचार्ज का आदेश देने का आरोप लगाया गया था। इसी वजह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाठीचार्ज मामले की गहन छानबीन किए जाने का आदेश दिया था। इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस अधीक्षक जालना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लाठीचार्ज का आदेश गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से नहीं दिया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज मामले में तत्कालीन जालना पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया था। इसी मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रवीण दरेकर ने कहा कि इस मामले में विपक्ष नाहक देवेंद्र फडणवीस को अनायास निशाना बना रहा था, जबकि जांच रिपोर्ट में साफ हो गया कि विपक्ष के आरोप झूठे और बेबुनियाद थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.