Love Jihad: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क के सामने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शाहनवाज नामक आरोपी ने ‘यश ठाकुर’ नाम बताकर एक युवती (अनामिका) को अपने प्रेमजाल में फंसाया और खुद की पहचान हिंदू के रूप में बताई। जब पीड़िता को उसके असली नाम और धर्म की सच्चाई पता चली, तो उसने आरोपी से जवाब मांगा। धोखाधड़ी पकड़े जाने पर आरोपी शाहनवाज ने युवती पर कार चढ़ा दी और उसे 200 से 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।(Love Jihad)
चाय की टपरी पर खुला फर्जी पहचान का राज
घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता अनामिका सुबह जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी शाहनवाज किसी दूसरी महिला के साथ उसी चाय की टपरी पर आया। अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज लंबे समय से खुद को ‘यश ठाकुर’ बताकर उसके साथ संबंध बनाए हुए था। जब अनामिका ने उसे किसी दूसरी लड़की के साथ देखा, तो वह सन्न रह गई। उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी की असली पहचान शाहनवाज के रूप में उजागर हुई।(Love Jihad)
धोखाधड़ी पर सवाल उठाया तो कार के बोनेट पर घसीटा
अपनी पहचान और रिश्ते में धोखे को लेकर जब अनामिका ने शाहनवाज से कड़ा सवाल-जवाब किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनामिका ने अपनी स्कूटर से उतरकर आरोपी की गाड़ी रोकने की कोशिश की। लेकिन शाहनवाज ने ब्रेक लगाने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। टक्कर लगने से अनामिका कार के बोनेट पर जा गिरी। आरोपी उसे बोनेट पर लटकाकर करीब 200 से 300 मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ तेज गति से भाग निकला।(Love Jihad)
भीड़ ने किया पथराव, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जनेश्वर मिश्रा पार्क के बाहर मौजूद लोगों ने जब इस भयानक दृश्य को देखा, तो उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए शोर मचाया और कार पर पथराव भी किया। हालांकि, आरोपी वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता बोनेट पर लटकी दिख रही है और आक्रोशित लोग कार का पीछा करते नजर आ रहे हैं।(Love Jihad)
ये भी पढ़ेंः JPSC-JSSC Case: बंद लिफाफे में सीआईडी रिपोर्ट पर बाबूलाल ने उठाए सवाल, की ये मांग
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके की नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और मामले में सख्त कानूनी धाराएं दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।(Love Jihad)

